घमापुर थाना क्षेत्र की चोरी का,पुलिस ने किया खुलासा:दो शातिर चोर पुलिस गिरफ्त में अन्य फरार की तलाश जारी

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। सौरभ शर्मा उम्र 43 वर्ष निवासी घमापुर ने रिपेार्ट दर्ज कराई थी कि वह पेशे से बिल्डर है, परिवारिक कार्यक्रम से रात लगभग 11 बजे लौटा रात 1 बजे सभी सो गये थे,सुबह लगभग 4 बजे मां ने उठकर दरवाजा खोलना चाहा लेकिन दरवाजा बाहर से बंद था मेरे कमरे का दरवाजा भी बाहर से बंद था उसने खिड़की से गेट की कुंडी खोली हम लोगों ने नीचे आकर देखा तो उसके बड़े भाई मनीष शर्मा के कमरे का दरवाजा खुला था एव ताला टूटा पड़ा था अंदर आकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था आलमारी खुली थी एव आलमारी मे रखे सोने चांदी के जेवरात एव नगदी गायब थे कोई अज्ञात चोर घर में घुसकर नगदी सहित 4 लाख रूपये कीमती जेवर चोरी कर ले गया है घर में लगे सीसीटीव्ही कैमरे में एक व्यक्ति चोरी करने के लिये अंदर घुसता और बाहर निकलता दिख रहा है रिपोर्ट पर धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर पतासाजी कर मुखबिर की सूचना पर बीमा अस्पताल ग्राउंड के पास दबिश देते हुये 16 वर्षीय किशोर को अभिरक्षा मे लेकर सघन पूछताछ की गयी जिसने अपने साथी सत्यम कुचबंधिया के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार करते हुये नगदी एवं जेवर आपस मे बांट लेना बताया छोटेलाल कुचबंघिया को अभिरक्षा मे लेते हुये
दोनों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर फरार सत्यम कुचबंधिया की तलाश जारी है।



