भाजपा जिला चयन समिति की बैठक में बना पार्षद प्रत्याशियों का पैनल:जल्द हो सकती है प्रत्याशियों की घोषणा

जबलपुर दर्पण नप्र। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर की जिला चयन समिति की बैठक संभागीय कार्यालय रानीताल में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया जिला चयन समिति के सदस्यों ने बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं के आवदेन पर चर्चा करते हुए नगर निगम चुनाव के पार्षद प्रत्याशियों की पैनल बनाए है जिसे संभागीय चयन समिति की होने वाली बैठक मंगलवार 14 जून को सुबह 11 बजे संभागीय कार्यालय रानीताल में आयोजित बैठक के संयोजक जिला प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता के समक्ष रखा जाएगा,बैठक में उपस्थित रहे प्रदेश उपाध्यक्ष साँसद सुमित्रा वाल्मीकि,प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन,नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर,प्रदेश अध्यक्ष अजा मोर्चा कैलाश जाटव,विधायक अशोक रोहाणी,पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल शर्मा,प्रदेश कार्य सदस्य अभिलाष पांडे,नगर महामंत्री रत्नेश सोनकर,पंकज दुबे,रजनीश यादव


