जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
मदन महल दरगाह मे हुई परचम कुशाई

पहला मेला 10 अक्टूबर को
जबलपुर दर्पण। मदन महल पहाड़ी पर स्तिथ हजरत पीराने पीर की दरगाह मे माहे रबी उल आखिर की पहली तारीख पर बाद नमाज असर परचम कुशाई का एहतेमाम किया गया । परचम कुशाई उपरांत सालातो सलाम व दुआए मांगी गई। और तबरुख तक़सीम किया गया । मुतवल्ली सैयद कादिर अली कादरी, सज्जादानशीन मुबारक कादरी,निजाम कादरी,आफ़ताब कादरी,अब्बू बाबा कादरी, आबिद कादरी, इनायत कादरी, शराफत कादरी, इदरीस कादरी , सूफ़ी जलील शाह, सलामत कादरी, हाफ़िज़ असद कर्बलाई, सहित सैकड़ो अक़ीदतमंद मौजूद रहे । अरशद कादरी के अनुसार आगामी 10 अक्टूबर जुमेरात को ग्यारहवीं शरीफ का पहला मेला रहेगा इस मौक़े पर अक़ीदतमंद मदन महल दरगाह मे अपनी हाजरी पेश करेंगे।



