25 वर्षीय अपहरण हुए युवक का झाड़ियों में मिला कंकाल: फिरौती मांग कर पुलिस व परिवार को किया गुमराह

जबलपुर दर्पण नप्र/राजेंद्र सिंह की रिपोर्ट। गोसलपुर थाना प्रभारी एन आर सिंह से मिली जानकारी अनुसार गोसलपुर थाना क्षेत्र,शंकरगढ़ निवासी मलखान सिंह द्वारा 2 मार्च को अपने बेटे राहुल सिंह उम्र 25 वर्ष के अपहरण का प्रकरण दर्ज कराया था। तत्काल पुलिस सक्रिय हुई। फिरौती के लिए कॉल नहीं आने पर सायबर व सर्विलांस के साथ साथ पुलिस अपनी जांच कर रही थी इसी बीच पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार का इनाम घोषित किया था 8 मार्च की रात 9.30 के आस पास सूचना मिली की थाने से 3 किलोमीटर के आस पास झाड़ियों में कंकाल पड़ा है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी पुलिस स्टाप के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। झाड़ियों में मिला कंकाल राहुल सिंह का है। इस सनसनीखेज प्रकरण में जिस तरह से राहुल का कंकाल मिला,उससे साफ है कि उसकी हत्या करके उसके शव को झाड़ियों के पास ठिकाने लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा एव एडिशनल एसपी ग्रामीण घटना दिनाक़ को गोसलपुर थाना पहुंच कर घटना की जानकारी ली थी मामले की गम्भीरता को देखते हुए टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। राहुल सिंह का कंकाल मिलने से अब यह साफ हो गया है। उसकी हत्या की गई है। परिवार और पुलिस को गुमराह करने के लिए फिरौती की रकम की मांग की गई थी। हालाकि पुलिस का दावा है इस अंधी हत्या का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा पुलिस की जॉच सही दिशा में चल रही है। राहुल सिंह के हत्यारे जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगे।
घटना की जानकारी से परिवार सदमे में है। इकलौते बेटे राहुल का कंकाल मिलने से मां का रो-रो कर बुरा हाल है। दो मार्च के बाद से ही परिवार बेटे के गम में सदमे में था। राहुल के गायब होने के बाद से ही रिश्तेदारों से लेकर अन्य लोग भी परिवार से मिलने पहुंच रहे थे




