जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

हरि मिलन प्रसंग का साहित्य का हुआ भव्य आयोजन

जबलपुर दर्पण। संस्कारधानी जबलपुर में दो दिवसीय आयोजन आचार्य डॉ हरिशंकर दुबे जी के प्रेरणास्पद जीवन और साहित्य महानुष्ठान रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल व विशिष्ट अतिथि डॉ जितेन्द्र जामदार, अध्यक्ष प्रो एच बी पालन, संतोष मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार मोहन शशि, इंजी दुर्गेश व्योहार,एड संजय वर्मा, एड देवेंद्र शर्मा, एड असीम त्रिवेदी, सुशील शुक्ला, गिरीश अवस्थी रहे। कार्यक्रम में महामहोपाध्याय आचार्य डॉ श्री हरिशंकर दुबे को केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल शाल श्री फल, सम्मान पत्र बहुत कर सम्मानित किया एवं डॉ दुबे के साहित्यक समर्पण पर अपने उदगार व्यक्त किये, साथ ही साहित्य, कला, समाजसेवा व चिकित्सा के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को सम्मानित किया गया। डॉ एस.एस.पांडेय गणित, प्रोफेसर राम देव भारद्वाज राजनीति विज्ञान, पंडित लक्ष्मी कांत दीक्षित, डॉ ब्रम्हानंद त्रिपाठी भूगोल वेत्ता, आर. एस. चंदेल शिक्षा मनीषी ,श्रद्धा तिवारी शिक्षा क्षेत्र, अनिल शुक्ला, सरस जैन को समाजसेवा, डॉ वी.के.भारद्धाज व डॉ राजीव सक्सेना जी को चिकित्सा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। समारोह में डॉ हरिशंकर दुबे जी की पाठशाला, धरा अकुलानी,मांडवी, सुनिए पंडित जी, गौशाला आदि कृतियों का विमोचन किया गया। सरस्वती वंदना रानू रुही व मंच संचालन इंजी. विनोद नयन शायर ने किया। इस कार्यक्रम में अनिल शुक्ला सलाहकार हिंदी सेवी को समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया जो कि गौरव की बात है समारोह में कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचार महासभा व समाजसेवी इंजी.अजय शुक्ला एड संजय वर्मा, एड देवेंद्र शर्मा,एवं रमेश तिवारी सहित नगर के प्रतिष्ठत नागरिक गण विशेष रूप से उपस्थित रहे। आचार्य डॉ हरिशंकर दुबे के सम्मान में यह भव्य समारोह अंतरराष्ट्रीय संस्था प्रसंग, मिलन व विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88