नर्मदा के अस्तित्व को बचाने के लिये राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने क्षेत्र में किया भ्रमण

जबलपुर दर्पण। चुटका परमाणु परियोजना को निरस्त करवाने हेतु शुरू किया गया जन जागरण अभियान पश्चिम विधानसभा स्थित शारदा चौक क्षेत्र में अभियान चलाया गया और पर्चा बाट कर लोगों को जागरूक किया गया। राजीव गांधी पंचयात राज संगठन के संयोजक विवेक अवस्थी ने अपने साथियों सहित क्षेत्र के व्यापारियों एवं रह वासियों को इस परियोजना के नुकसान के बारे में बताया और आमजन से अपील किया कि नागरिक अपनी ओर से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजें विवेक अवस्थी ने कहा जब तव तक सरकार परियोजना निरस्त नही करती अब तक इस परियोजना के होने बाले नुक़सान के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अभियान में वरुण शर्मा दीपू पटेल अनुज जय दुबे एवं क्षेत्र के कई व्यापारी नागरिक बंधु तथा संगठन की कई सदस्य उपस्थित थे।



