आम आदमी पार्टी ने घोषित की पार्षद प्रत्याशियों की सूची


जबलपुर दर्पण। आम आदमी पार्टी नया नगर निगम चुनाव पार्षद प्रत्याशियों की सूची जिला अध्यक्ष मनोहर लाल जाटव ने जारी की। यह सभी प्रत्याशी आम आदमी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में नगर निगम पालिका के चुनावों में चुनाव लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री डॉक्टर मुकेश जयसवाल ने दैनिक जबलपुर दर्पण को जानकारी देते हुए बताया कि यह 42 पार्षद प्रत्याशी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर चुके हैं इन प्रत्याशियों में से लगभग 15 प्रत्याशी कांग्रेस एवं भाजपा से आम आदमी पार्टी में शामिल होकर चुनाव लड़ रहे है। महापौर प्रत्याशी के बी फार्म के लिए अभी मंथन जारी है जल्द ही उसकी घोषणा की जाएगी।



