अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गुंडे-बदमाशों,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करे:पुलिस अधीक्षक

आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जारी किए निर्देश

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। आगामी समय में होने वाले पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस कन्ट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जिले में पदस्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एव समस्त राजपत्रित अधिकारी साथ ही देहात थाना प्रभारियो की उपस्थित में बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री बहुगुणा ने कहा कि क्षेत्र मे पुलिस टीम भ्रमण करती रहे ऐसे व्यक्ति जो चुनाव पर विपरीत प्रभाव डाल सकते है उनको चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें, जिन शस्त्र लाइसेंस धारी ने अभी तक अपना शस्त्र थाने में जमा नही किया है। उसे प्राथमिकता के आधार पर जमा कराया जाये। पूर्व में चुनाव के दौरान जहॉ-जहॉ विवाद हुये थे उनकी समीक्षा कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करे बाउंड ओवर का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध 122 जा.फौ. की कार्यवाही करते हुये जेल में निरूद्ध करायें। थाना क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों का राजस्व अधिकारियों के साथ भ्रमण करे ऐसे लोगो को चिन्हित करे जो मतदान को प्रभावित कर सकते है। उन सभी की निगरानी करे। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत चुनाव को देखते हुए अत्यधिक सर्तक एंव सक्रीय रहने की आवश्यकता है। सभी थाना क्षेत्र के ईनामी एव फरार बदमाश,वारंटियों की तलाश कर वारंटो की तामीली कराए। निगरानी सुदा बदमाशों,गुण्डा के विरूद्ध उनके आपराधिक रिकार्ड,के अधार पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, एनएसए,जिला बदर,धारा 110 जाफौ, एवं 107/116 (3) जाफौ के अंर्न्तगत कार्यवाही करे साथ ही अवैध शराब,अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों के विरूद्ध सक्त कार्यवाही करे। चुनाव आयोग एवं पुलिस मुख्यालय से चुनाव सम्बंधी जो निर्देश प्राप्त हुये है एंव आने वाले समय में होंगे उनका अच्छी तरह से अध्ययन करे उसके क्रियान्वयन मे किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो उसका विशेष ध्यान रखे उन निर्देशों का कडाई से पालन करें। पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण,निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराना हमारा मुख्य उद्देश्य है,इसमे किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होना चाहिये। वाहनों मे बलवा ड्रिल सामाग्री, टीयर गैस,लाउडहेलर,वीडियो कैमरा,आदि सामाग्री आवश्यक रूप से रखें,साथ ही शासकीय वाहन एवं अधिगृहित वाहन का पीए सिस्टम/सायरन चालू हालत मे हो,सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88