इंटर स्कूल टैलेंट हंट एवं पानी बचाओ जागरूकता अभियान का पहला ऑडिशन VPS स्कूल में संपन्न

जबलपुर दर्पण । स्थानीय VPS स्कूल में इंटर स्कूल टैलेंट हंट कंपटीशन एवं पानी बचाओ जागरूकता अभियान का पहला ऑडिशन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य न सिर्फ़ बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना है, बल्कि उन्हें पानी बचाने के प्रति जागरूक भी करना है।युवा समाजसेवी ओमप्रकाश होतवानी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से विभिन्न स्कूलों के बच्चे ड्रॉइंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, निबंध, कविता, नाटक, मॉडलिंग, डांस आदि विधाओं में अपना हुनर दिखा रहे हैं। इससे बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ पानी संरक्षण का संदेश भी मिलेगा।इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, रानी दुर्गावती स्कूल, ज्ञानोदय स्कूल सहित कई विद्यालयों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को अगले राउंड के बाद फाइनल प्रोग्राम में शामिल किया जाएगा।कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन से सोनम शर्मा, अमित सिंह राजपूत, अनिकेत श्रीवास्तव, शाला नायक आयुष तिवारी एवं लवी मिश्रा का विशेष सहयोग रहा।



