सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर कैंसर पीड़िता का नागपुर में होगा ईलाज
छिंदवाड़ा जबलपुर दर्पण । सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर छिन्दवाड़ा के चंदनगांव निवासी कैंसर पीड़ित मरीज का नागपुर में ईलाज हो सकेगा। सांसद के प्रयास से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे पीड़ित व्यक्ति को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 3 लाख की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों चंदनगांव निवासी देवेन्द्र तुर्के ने सांसद श्री साहू से मुलाकात करते हुए बीमारी की जानकारी दी और अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला दिया एवं कैंसर के ईलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए सांसद श्री साहू ने तत्काल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र प्रेषित कर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे पीड़ित व्यक्ति के ईलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निवेदन किया था। जिसके आधार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से पीड़ित व्यक्ति के ईलाज के लिए 3 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर दी है। उक्त राशि मिलने पर पीड़ित व्यक्ति का नागपुर में ईलाज हो सकेगा। सहायता राशि मिलने पर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे पीड़ित व्यक्ति एवं उसके परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।



