जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
मुख्य अभियंता जबलपुर की कमान अरविंद चौबे को

जबलपुर । पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत मुख्य अभियंता जबलपुर क्षेत्र के पद पर अरविंद चौबे को पदस्थ किया गया है । श्री आर के स्थापक के सेवानिवृत्त होने पर यह पद रिक्त हुआ था । श्री चौबे मुख्य महाप्रबंधक वाणिज्य के पद पर कार्यरत थे।अनिल अग्रवाल मुख्य महाप्रबंधक (भंडार एवं क्रय) को मुख्य महाप्रबंधक वाणिज्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है जबकि श्री वी के जैन के सेवानिवृत्त हो जाने पर मुख्य महाप्रबंधक (ओ एंड एम) पद का अतिरिक्त प्रभार श्री संजय भागवतकर मुख्य महाप्रबंधक (कार्य) को सौंपा गया है



