भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी मोर्चा निकालेंगे भव्य वाहन रैली

बिरसा मुंडा चौक में प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा करेंगे जनसभा को संबोधित
जबलपुर दर्पण नप्र। नगर निगम चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा सामूहिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष साँसद वीडी शर्मा के नेतृत्व में महापौर एवँ पार्षद प्रत्याशियो के समर्थन में कल सोमवार 4 जुलाई को दोपहर 2:30 बजे दीनदयाल चौक से भव्य वाहन रैली निकालेंगे। भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया प्रचार के अंतिम दौर में कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने के साथ ही जनता के बीच वाहन रैली के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में कल सोमवार को दोपहर 2:30 बजे दीनदयाल चौक से वाहन रैली प्रारम्भ होगी जो दमोह नाका चौक,गोहलपुर,रद्दी चौकी होते हुए बिरसा मुंडा चौक में समाप्त होगी जहां दोपहर 3: 30 बजे प्रदेश अध्यक्ष शर्मा जनसभा को संबोधित करेंगे।



