जिला पंचायत के 17 वार्डो में से 10 पर कांग्रेस को मिली सफलता:6 भाजपा,1 निरक

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। जबलपुर ज़िला पंचायत के 17 वार्डो में से 10 वार्डो में कांग्रेस ने अपनी शानदार जीत दर्ज कराई। वही भाजपा को 6 वार्डो की जीत से ही संतोष करना पड़ा है। साथ ही 1 वार्ड पर निर्दलीय ने जीत दर्ज कराई है। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों से कांग्रेस के पक्ष में रिजल्ट आने से सभी नेता उत्साहित है। इस शानदार जीत के बाद कांग्रेस के विधायकों एव नेताओं ने अपना सारा फोकस ग्रामीण क्षेत्रों की नगर परिषद के होने वाले चुनाव पर कर लिया है। जहा आगामी 13 जुलाई को वोटिंग होना है। अब जिला पंचायत अध्यक्ष जबलपुर, कॉंग्रेस का बनना तय है। यह सभी वोटों के आंकड़े पोलिंग बूथ प्रत्याशी के बूथ एजेंट को मिलने वाली पर्ची के आधार पर मिलने वाली जानकारी है।
क्षेत्र क्र. आगे पार्टी 1- सरोज मरावी कांग्रेस 2- आशा गोटियाँ कांग्रेस 3- रानू रामेश्वर साहू भाजपा 4- विवेक पटेल कांग्रेस 5- इंद्रकुमार पटेल कांग्रेस 6- निशा दिलीप पटेल निरंक 7- एकता ठाकुर कांग्रेस 8- सत्येंद्र बरकड़े भाजपा 9- सत्येंद्र सिंह भाजपा 10- मनोहर सिंह कांग्रेस 11- राजकुमार सैयाम कांग्रेस 12- सुनीता दाहिया भाजपा 13- अभय प्रताप सिंह भाजपा 14- मोनु पुष्पराज सिंह भाजपा 15- अंजलि गोलू पांडे कांग्रेस 16- प्रदीप पटेल कांग्रेस 17- राजेश सिंह ठाकुर कांग्रेस



