खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

एक वार्ड ऐसा जहां 9 प्रत्याशी बोले जिसे मन करे उसे करे वोट

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। नगर परिषद पाटन का वार्ड नंबर 13 ऐसा चुनावी रण का क्षेत्र बना शायद ही आपको कहीं ऐसा देखने को मिले यहा बीजेपी कांग्रेस के अलावा सात निर्दलीय प्रत्याशी को मिलाकर कुल 9 प्रत्याशी पार्षद पद के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे।
वार्ड न 13 के प्रत्याशी ने दिया नगर की जनता को संदेश :- प्रत्याशी के द्वारा पूरे चुनाव में ना किसी प्रकार से जनता को परेशान किया न ही अपने साथी प्रत्याशी की बुराई की साथ ही जनसंपर्क के दौरान सिर्फ आशीर्वाद देने की बात कही गई वार्ड में न दारू बाटी न पैसा बाटा, जनसंपर्क के दौरान वार्ड में प्रत्याशियों के द्वारा प्रेम,अपनापन भाईचारा देखने को मिला है।
एक वार्ड ऐसा जहां 9 प्रत्याशी मतदान के दौरान एक साथ हंसी ठिठोली करते दिखें:- पाटन नगर परिषद का वार्ड नं 13 भाईचारे का संदेश दे रहा है। इस वार्ड में सबसे ज्यादा बागी एव निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में थे मतदान के दौरान सभी प्रत्याशी एक साथ चाय नाश्ता करते हंसी ठिठोली करते सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक साथ साथ रहे और बीच-बीच में सभी एक दूसरे से मिलकर आनंद का उत्सव मनाते दिखे, चुनाव में हार जीत किसी की भी हो इतने छोटे वार्ड में 9 प्रत्याशी होने के बावजूद किसी से किसी का चुनावी विवाद नही हुआ
मतदान के दौरान 9 प्रत्याशी बने आकर्षण के केंद्र:- वार्ड न 13 के इन 9 प्रत्याशियों ने ऐसा माहौल बना दिया कि सभी पुलिस वाले और प्रशासनिक अधिकारी यह देखकर दंग रह गए इस वार्ड में जिस एकता भाईचारे से 9 प्रत्याशियों ने चुनाव लडा है। उसकी चर्चा पूरे नगर में हो रही है। जबकि पाटन के 14 वार्डों में हर जगह तनातनी रही और विवाद की आशंका हमेशा बनी रहती थी लोकतंत्र का सही महत्व इन 9 प्रत्याशियों ने बता दिया अब वार्ड की जनता ने किस प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद दिया है वह तो भविष्य की जाने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88