खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

लाॅकडाउन के दौरान डाक सेवा रहेगी चालू

जबलपुर। डाक क्षेत्र में 21 राजस्व जिले शामिल हैं और डाक सेवाएं सामान्य समय में 3666 डाकघरों और 6140 कर्मचारियों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैं। वर्तमान लाॅकडाउन परिस्थिति में कुल स्टाफ के 50ः कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित होकर कार्य कर रहे हैं एवं अन्य 50ः कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं।

डाकघर खुले रहे रू दिनांक 30 मार्च 2020 की स्थिति में जबलपुर डाक परिक्षेत्र अंतर्गत 3666 डाकघर में से 3659 डाकघर कार्यशील रहे एवं 6140 कर्मचारियों में से 5405 कर्मचारी कार्यालयों में उपस्थित रहे, जिनमें 4184 ग्रामीण डाक सेवक शामिल हैं। जबलपुर डाक परिक्षेत्र में 437 पोस्टमैन में से 50ः पोस्टमैन रोस्टर के आधार पर डाकघरों में कार्यरत रहे।   

सोशल डिस्टेंसिंग एवं सेनिटाइजेशन रू डाकघरों में प्रवेश करते समय सैनिटाइजेशन के दो स्तर रखे गए हैं। डाकघर के बाहर साबुन और पानी के साथ और फिर डाकघर के अंदर सैनिटाइजर के साथ स्वच्छता के मानक अपनाए गए हैं। इसके साथ ही परिक्षेत्रीय कार्यालय, संभागीय कार्यालय, प्रधान डाकघर सहित सभी डाकघरों को पूरी तरह से सैनिटाइज कराया गया है। इसके अलावा एहतियाती उपाय के रूप में कर्मचारियों को हैंड सैनिटाइजर, साबुन, मास्क आदि प्रदान किए गए हैं। कार्य के दौरान कर्मचारियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों को बनाए रखा जा रहा है। कोविड-19 के संबंध में आवश्यक सावधानी के उपायों की सूचना नोटिस बोर्ड और कार्यालय परिसर में चस्पा की गई हैं। 

डाक वितरण सेवाएं रू जबलपुर परिक्षेत्र में लाॅकडाउन अवधि (25.03.2020 से 30.03.2020) के दौरान कुल 1247 स्पीडपोस्ट/पंजीकृत पत्र वितरित किए गए। उक्त अवधि के दौरान 5,500/- के कुल 03 इलैक्ट्राॅनिक धनादेशों का भुगतान किया गया। अधिकांश डाक कर्मचारियों को कर्फ्यू पास प्रदान किया जा चुका है।   
विन्डो डिलीवरी . वर्तमान लाॅकडाउन अवधि में सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों के अनुपालन में ग्राहकों को दूरभाष पर डाक के संबंध में सूचित किया जा रहा है एवं ग्राहक डाकघर में उपस्थित होकर अपने पार्सल, स्पीड पोस्ट, पंजीकृत पत्र आदि प्राप्त कर रहे हैं। 
जी.पी.एस. आधारित डिलीवरी . जबलपुर परिक्षेत्र अंतर्गत डाकघरों में वितरण सेवाओं को जारी रखने के क्रम में जीपीएस आधारित डिलीवरी शुरू की जा रही है। इस के अंतर्गत पोस्टमैन दूरभाष/एस.एम.एस/व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों से सम्पर्क कर जी.पी.एस. लोकेशन प्राप्त करेगा। तदुपरांत ग्राहक द्वारा पोस्टमैन से साझा की गई जी.पी.एस. लोकेशन पर पहुॅंचकर पोस्टमैन डाक वितरित करेगा।
 
 

काउन्टर सेवाएं रू प्रत्येक प्रधान डाकघर में 03 काउंटर चालू रखे जा रहे हैं, जो ग्राहकों को च्व्ैए ब्ठै च्व्ैठ और प्च्च्ठ जैसी डाक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। साथ ही जबलपुर संभाग में च्व्ऋव्दऋॅीममसे सेवा प्रारंभ की गई है, जिसके माध्यम से आमजन को डोर-टू-डोर मूलभूत डाक सेवाएं जैसे ।मच्ै (आधार सक्षम भुगतान प्रणाली), डाकघर बचत बैंक योजनाओं में जमा/निकासी, स्पीड पोस्ट/पंजीकृत पत्रों की बुकिंग आदि प्रदान की जा रही हैं। जबलपुर डाक परिक्षेत्र में ठनसाध्ठछच्स् ग्राहकों से आवश्यक वस्तुओं (मेेमदजपंस हववके) की बुकिंग और वितरण कार्य शुरू किया जा रहा है।  
 

बैंकिंग सेवाएं रू
डाकघर बचत बैंक दृ जबलपुर परिक्षेत्र में लाॅकडाउन अवधि के दौरान डाकघर बचत बैंक योजनाओं में 124454 खातों में कुल रू. 1,35,73,88,804/- के लेन-देन हुए, जिनमें ।ज्डे के माध्यम से रू. 36,07,400/- के 771 ट्रांजेक्शन हुए। 


इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक . लाॅकडाउन अवधि के दौरान जबलपुर परिक्षेत्र में प्च्च्ठ के रू. 58,17,85,186/- के 468219 लेन-देन हुए, जिनमें  ।मच्ै (आधार सक्षम भुगतान प्रणाली) के माध्यम से 901 खातों में कुल 42,55,135/- का भुगतान किया गया। 30 मार्च 2020 को च्व्ऋव्दऋॅीममसे सेवा के माध्यम से जबलपुर शहर में 14 खाताधारकों को कुल 20000/-रूपए का भुगतान किया गया। 

लोक शिकायत रू जबलपुर डाक परिक्षेत्र में लाॅकडाउन अवधि के दौरान कुल 37 लोक शिकायत मामलों (ज्ूपजजमत.9ए च्ळ.7 – ब्त्ड.21) का निपटान किया गया। 
मानवीय सहायता रू जबलपुर डाक परिक्षेत्र द्वारा वर्तमान लाॅकडाउन परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों को खाद्य पदार्थों के वितरण जैसी समाज केंद्रित गतिविधियों का निर्वहन भी किया जा रहा है। 30 मार्च 2020 को सागर डाक संभाग एवं कटनी प्रधान डाकघर द्वारा इस संबंध में पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के मध्य पहॅंचकर खाने-पीने के सामान का वितरण किया गया।
 

कोविड-19 को रोकने के लिए निवारक उपाय रू आमजन के बीच कोरोना वायरस का भय होने एवं लाॅकडाउन के कारण कुछ दिन पहले तक लेन-देन कम था, जो कि आवश्यक सैनिटाइजेशन एवं अन्य निवारक उपायों के परिणामस्वरूप अब जबलपुर परिक्षेत्र अंतर्गत डाकघरों में लेन-देन के आॅंकड़े ऊपर उठ रहे हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88