जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नवनिर्वाचित पार्षद कमलेश अग्रवाल की हुई भव्य अगवानी

जबलपुर दर्पण। जॉय सीनियर सेकेण्डरी स्कूल विजय नगर द्वारा निर्वाचित पार्षद एड. कमलेश अग्रवाल का प्रांगण में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में अध्यक्ष अखिलेष मेबन, सचिव डी. के. विद्यार्थी की उपस्थिति में कार्यक्रम किया गया। महाराजा अग्रसेन वार्ड से भाजपा के विजयी पार्षद कमलेश अग्रवाल अपना विजयी जुलूस भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय रानीताल से प्रारम्भ कर शहर के विभिन्न स्थलों से होते हुए लगभग 500-600 अपने समर्थकों के साथ विजय नगर में स्थित जाॅय सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में भव्य आतिशबाजी के साथ प्रवेश किया, जहाँ उनके बड़े-बड़े कटआउट चारोें ओर थे । जिसमें स्वागत की बेला में सर्वप्रथम श्रीमति नीलिमा अवस्थी एवं सुनील तोमर ने उनकी आरती उतारी ।
अध्यक्ष अखिलेश मेबन जी ने उनका श्रीफल एवं शाॅल से सम्मान कर उनको उज्जवल भविष्य की बधाई दी। इस अवसर उनके साथ पधारे रंजीत ठाकुर एवं गणमान्य साथी एवं शाला की ओर से प्राचार्या रष्मि मिश्रा, नीनू मेबन, प्रदीप वलेचा, श्रीकांत नेमा एवं तनय मेबन ने मालाओं एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। शाला के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक निलेष सिंघई, आलोक इंदूरख्या, तरूण तिवारी एवं कई गणमान्य व्यक्तियों उनके स्वागत में उपस्थित थे। शाला द्वारा इस अवसर पर स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी। कमलेश अग्रवाल ने अपने सारग्रभित उद्बोधन में प्रबंधक अखिलेश मेबन का आभार एवं इस अभूतपूर्व स्वागत के लिए प्रशंसा की उन्होंने शाला को धन्यवाद देते हुए अपने परिवार का हिस्सा बताया और शाला परिसर के मंच से उन्होंने अपने वार्ड के विकास की बात की जिसमें सभी को बराबरी का स्थान एवं दर्जा मिले। अंत में शाला की ओर से प्राचार्या ने समस्त उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88