कृषि उत्पाद के व्यापारियो व उद्यमियों के खिलाफ लागू होने वाला एम एस पी पर कानून स्वीकार नहीं

नई दिल्ली। भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व मे हरियाणा बॉर्डर पर बैठे किसानो द्वारा कृषि उत्पादों पर एम एस पी की कानूनी गारंटी देने या एम एस पी पर कानून बनाने की मांग मे कृषि उत्पाद से जुड़े व्यापारियों व उद्यमियों पर कानूनी कार्यवाही, मुकदमा व सज़ा के प्रावधान के विरोध मे और देश का WTO से समझौता समाप्त करने की मांग से होने वाली दिक्क़तो और इन दोनों मांगो को नहीं मानने को लेकर सांसद सत्यदेव पचौरी के घर के बाहर प्रदर्शन करके उन्हें पी एम को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा|
तय हुआ प्रदेश व देश की मंडियो के कृषि उत्पाद के व्यापारियों को जोड़ते हुए एम एस पी पर कानून नहीं बनाने की मांग को लेकर लखनऊ व दिल्ली जायेंगे|
प्रदर्शन करने व ज्ञापन देने वालों मे प्रमुख रूप से मंडियो के व्यापारियों मे भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय बाजपेई, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह व महानगर महामंत्री महेश सोनी, युवा अध्यक्ष आशीष मिश्र व युवा वरिष्ठ महामंत्री सचिन त्रिवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, आलोक श्रीवास्तव, अशोक शुक्ला, नितिन अग्निहोत्री व अब्दुल वहीद और युवा महामंत्री मनोज विश्वकर्मा,टास्क फ़ोर्स संयोजक पवन गौड़, पवन गुप्ता, अर्जित गुप्ता,गोपाल शुक्ला,सत्यप्रकाश गुप्ता,विनोद त्रिपाठी, महेश गंगवानी,मो अतहरुद्दीन, नदीम खान,श्याम नंदानी,विक्की मोरजानी,गगन सोनी, राजेंद्र मिश्र,राकेश गुप्ता,महेश गुप्ता,सुभाष गुप्ता,संजय सोनकर आदि थे |



