अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

किसान के सूने घर में चोरों का धावा:सोने चांदी के जेवर एवं नगदी पर किया हाथ साफ

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। कुण्डम थाने में राजेश पटैल लोघी उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम पिपरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह लगभग 9 बजे पटना हार के खेत में परिवार सहित धान का रोपा लगाने चला गया था दोपहर लगभग 12 बजे रोपा लगाने के बाद अपने लड़के श्याम लाल पटेल के साथ घर वापस आकर देखा बाजू वाले सामान भण्डारण करने वाले कमरे का दरवाजा खुला था ताला टूटा था।

लड़के श्यामलाल के साथ अंदर जाकर देखा कमरे में रखा गेहू का ड्रम का कुंदा टूटा था ड्रम में रखी गजी में रखे नगदी 50 हजार रूपये एवं सोने की एक जोड़ी झुमकी,3 लाकेट,चांदी की करघन,पायल,गायब थे। कोई अज्ञात चोर घर के दरवाजे का ताला कुंदा तोड़कर घर के अंदर घुसकर नगदी एवं सोने चांदी के जेवर चुरा ले गया। रिपोर्ट पर धारा 454, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88