माँ श्री शारदा आशीष दरबार में महाअष्टमी पर होगा सार्वजनिक हवन

जबलपुर दर्पण। माँ जगत जननी की आराधना के नौ दिनों का महापर्व शारदेय नवरात्रि सोमवार से शुरू हो चुका है हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां श्री शारदा आशीष दरबार शक्ति नगर प्रांगण में माता जी के आराधक आशीष भैया के मार्गदर्शन में विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं । सभी भक्तों के लिए दिन सोमवार 03 अक्टूबर को महाअष्ठमी के अवसर पर विशेष हवन अनुष्ठान किया जायेगा I हवन प्रारंभ प्रात: 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। शारदा दरबार व्यवस्था समिति के अध्यक्ष मुकेश कुशवाहा, उपाध्यक्ष- मिलन मुखर्जी, सचिव- जयंत, क्षीरसागर, संजय बरहा,पंडित-सुबोध मिश्रा, सरबजीत सिंह तग्गड, मोहन चंद्र जोशी, संतोष द्विवेदी, बॉबी एमानुएल सभी से पुण्य लाभ लेने की अपील की है।



