सिहोरा के कई वार्डो की बत्ती गुल,कही आग लगी,तो कहीं फीडरों सहित इंसुलेटर में फाल्ट,दिनभर लाईट की समस्या से जूझते रहे लोग

जबलपुर दर्पण सिहोरा ब्यूरो। सिहोरा तहसील कार्यालय अन्तर्गत विधुत पावर हाउस में सुबह से ही लाइट का रोना रहा। सिहोरा बिजली विभाग में रविवार की सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक लाइट बन्द का दौर चलता रहा। विधुत विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार फीडर नम्बर -1में गिलहरी के अचानक करेन्ट की चपेट में आ जाने से फीडर एक खराब हो गया था। फिर बाकी फीडर क्यों बन्द हैं। फीडर सेपरेशन के साथ साथ बस स्टैंड दूरभाष केन्द्र के सामने खम्बे पर अचानक से आग लग गई। इसके अलावा ज्वालामुखी बस्ती रोड स्थित खम्बे में लगे इंसुलेटर फाल्ट के कारण लाइट बन्द रहीं। इन वार्डो में ज्यादा बन्द रहीं लाइट-वार्ड क्रमांक 2 की बन्द, वार्ड क्रमांक 5 सरावगी मोहल्ला की लाइट बन्द ,बस स्टैंड सहित ज्वालामुखी की लाइट बन्द झंडा बाजार से लेकरपुराना बस स्टैंड सिहोरा की लाइट बंद,वार्ड क्रमांक 10 की लाइट बंद रहीं। नगर पालिका सिहोरा के इतने बड़े सब स्टेशन विधुतीकरण में अधिकांश समस्या को तो जल्द ही सुधार कर दिया जाता था। लेकिन रविवार का दिन बिन लाइट के कष्टों भरा देखा गया।



