राज्यसभा सांसद बनने पर सूरत में सुमित्रा वाल्मीकि का हुआ सम्मान

जबलपुर दर्पण नप्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि को राज्यसभा सांसद बनाए जाने पर पूरे देश के वाल्मीकि समाज मे उत्साह है, इसी तारतम्य में गुजरात के सूरत में बाल्मीकि समाज द्वारा श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्यातिथ्य भारतीय जनता पार्टी गुजरात के अध्यक्ष आदर्णीय सी आर पाटिल की गरिमामई उपस्तिथि रही साथ ही सूरत के विधायक अरविंद राणा एवं विधायक श्रीमती संगीता पाटिल भी उपस्तिथ हुए सूरत वाल्मीकि समाज द्वारा राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि का जबरजस्त सम्मान किया गया,अंत मे श्रीमती सुमित्रा ने अपने उदबोधन में समाज को शिक्षा पर ज़ोर देने एवं समाज की भलाई उन्नति एवं विकास के लिए ज्यादा से ज्यादा काम करने की बात कही।



