अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आपसी रंजिश पर नाबालिक युवकों ने किया प्राणघातक हमला:चारों किशोर पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। गोरखपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली किराना दुकान के पास मारपीट में घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाये जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस को सनी ठाकुर उम्र 19 वर्ष निवासी जिलहरी घाट ग्वारीघाट थाना ने बताया कि उसका दोस्त अमर सिंह राजपूत डीजे का काम करता है उसने रजनी टेण्ट हाउस के पास मिलने बुलाया था वह दोस्त से मिलकर अपने बड़े भाई सतोष ठाकुर के घर पैदल माण्डवा बस्ती रामपुर जा रहा था शाम के समय जैसे ही हंसा किराना के पास पहुंचा तो देखा कि उसके परिचित के 17 वर्षीय लड़का अपने तीन साथियों के साथ खड़े दिखे उन लोगो ने उसे आवाज देकर बुलाया वह पास गया तो 17 वर्षीय लडका कहने लगा तुमने उस दिन हमको मारा था आज तुझे जान से मार दूंगा और जेब से चाकू निकालकर हमलाकर उसके पेट में चोट पहुँचा दी अपने साथियों से कहा जान से खत्म करना है उसके तीनों साथियों ने जान से मारने की नियत से उस पर चाकू से हमलाकर सिर, दोनो हाथ में चोटें पहुंचा दी।

झगड़े की आवाज सुनकर आसपास के लोग आये तो चारों वहां से भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 307, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। चाकूबाजी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गोरखपुर थाना प्रभारी एसपीएस बघेल के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये प्राणघातक हमला करने वाले चारों 16-17 वर्षीय किशोरों को अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछकर घटना में प्रयुक्त चाकू की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88