“परिवार गहरी नीद में सोता रहा” इधर चोरों ने पीछे के दरवाजे का ताला तोडकर नगदी एवं सोने चांदी के जेवर पर किया हाथ साफ

जबलपुर दर्पण/पाटन क्राईम ब्यूरो। दिलीप सोनी उम्र 38 वर्ष निवासी बरमबाबा के पास ने शहपुरा थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ज्वेलरी दुकान चलाता है। रात लगभग 10 बजे खाना खाने के बाद रात लगभग 12 बजे टीव्ही देखकर सो गया था सुबह उठे तो घर के पीछे का लोहे का दरवाजा खुला था जिसमें लगा ताला टूटा पड़ा मिला,आलमारी खोलकर देखा तो आलमारी के अंदर लाकर में रखे मा एवं पत्नी के सोने चांदी के जेवर एवं नगदी 8 हजार रूपये कोई अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर घर के अंदर से सोने चांदी के जेवर नगदी सहित चोरी कर ले गया है।
रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।



