स्क्रीनिंग मे 14 बच्चे मिले कुपोषित ,83 को किया रैफर

जबलपुर दर्पण। जिले में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की सेहत की जाँच घर-घर पहुंचकर दस्तक दल के द्वारा की जा रही है ।जिसके अंतर्गत आज दिनाँक 1 अगस्त को 277 दलों के द्वारा सात हजार सात सौ तीस बच्चों की जाँच की गई , छ हजार नौ सौ नौ बच्चों को विटामिन ए का अनुपूरण किया गया । एनीमिया के लक्षण वाले 918 बच्चे मिले जिनमे 29 बच्चे सीवियर एनीमिया से पीड़ित थे ,बच्चों की कुपोषण के स्तर की जांच में 14 बच्चे सेम वाले मिले।डायरिया के 112 व निमोनिया से पीड़ित एक बच्चा से पीड़ित मिला। विभिन्न गंभीर बीमारी के लक्षणों वाले कुल 83 बच्चों को रेफर कर उच्च चिकित्सा संस्थान के लिये भेजा गया । जिले में दस्तक की नियमित सघन मोनिटरिंग वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरंतर की जा रही है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रत्नेश कुररिया एवं नोडल अधिकारी डॉ एस एस दाहिया ने जिले के समस्त दलों को दस्तक कार्यक्रम के दौरान कोई भी लापरवाही न करने की हिदायत दी हैं समस्त आवश्यक उपकरण व दवाएं साथ रखने के निर्देश दिए हैं सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रत्येक बच्चे की सम्पूर्ण स्क्रीनिंग करने के आदेश दिए हैं , जिससे मध्यप्रदेश शासन की मंशा अनुसार बच्चों की बाल-मृत्यु में कमी लायी जा सके ।


