महालक्ष्मी मंदिर पचमठा मंदिर अधारताल स्थापित

जबलपुर दर्पण। अति प्राचीन श्री मां महालक्ष्मी शक्तिपीठ पचमठा मंदिर आधारताल तालाब के बाजू स्थापित महालक्ष्मी मंदिर मे प्रतिदिन प्रातःकालीन सूर्य देव की प्रथम किरण माता के चरणो मे पडती है। मंदिर श्रीयंत्र के आकार मे निर्मित है। गर्भगृह मे माता महालक्ष्मी का विशिष्ट श्रीविगृह विराजित है। परिक्रमा पथ और मंदिर का वास्तुशिल्प अति मनोहारी है। संपूर्ण परिसर मे प्राकृतिक सौंदर्य मनोरम है। शारदीय नवरात्र महोत्सव मे 9 दिवसीय अष्ट महालक्ष्मी, नारायण ,कुबेर जी का विशेष पूजन किया जा रहा है, इसमें की 1008 श्री सूक्त ,लक्ष्मी सूक्त कनकधारा पुरुष सूक्त ,लक्ष्मी सहस्त्रनाम ,ललिता सहस्रनाम के पाठ व जप किया जा रहा है ।
लक्ष्मी मंदिर पचमठा मंदिर अधारताल के आचार्य कपिल कृष्ण जी महाराज जी के पावन सनिध्य मे निरंतर पूजन अर्चन चल रहा है।



