तिरंगे कि अलख जगाने आयोजित हुई संगोष्टी

जबलपुर दर्पण। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा युवा नेता सरताज मंजिल ने बताया के आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर देश में धूमधाम से मनाए जा रहे आज़ादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र सेंट अब्राहम नर्सरी स्कूल में तिरंगे की अलख जगाने हेतु एक संगोष्टी आयोजित की गई।
जिस्मे वरिष्ठ समाज सुधारक एवं स्कूल के संचालक डॉ मोहम्मद रफीक खान ने कहा के देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर 13 से 15 अगस्त तक आज़ादी का अम्रत महोत्सव पर्व के अंतर्गत हर घर तिरंगा फहराया जायेगा जिसमे पूरा देश अपनी भागीदारी प्रदान कर रहा है इसमे मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र भी खुलकर अपनी सहभागिता दी।



