महिला पतंजलि योग समिति ने मनाया आचार्य बाल कृष्ण का जन्म दिवस

जबलपुर दर्पण। जिला सोशल मीडिया प्रभारी सरला चौबे ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। दीप प्रज्वलन राष्ट्रीय स्वयं सेविका साधना गलगले ,जया धगट, एवं अनीता भारद्वाज जी द्वारा किया गया। सभी बहनों को योग प्राणायाम योग शिक्षिका शिवानी सेन द्वारा करवाया गया। महिला जिला प्रभारी सुधा त्रिवेदी द्वारा आचार्य जी के सेवा कार्यों के बारे में बताया एवं जड़ी बूटी के बारे में जानकारी दी गई। इनको किस तरह से उपयोग करना चाहिए। समिति की बहनों द्वारा गिलोय, हर जोड, पत्थरचट्टा, आंवला, मीठा नीम, एलोवेरा, हरसिंगार, तुलसी, एवं सुंदर फूल वाले पौधों का वितरण किया गया। बहनों ने योग एवं आयुर्वेद से उनको क्या फायदा हुआ अपने अनुभव साझा किए। कलेक्ट्रेट परिसर में अशोक ,नीम ,आंवला, जामुन ,तुलसी ,एलोवेरा, पत्थरचट्टा ,के पौधे लगाए गए एवं बहनों ने संकल्प लिया कि हम इन वृक्षों की देखभाल करेंगे एवं आयुर्वेद का आमजन तक प्रचार प्रसार करेंगे। इसी अवसर पर योग से होने वाले लाभ के बारे में सभी योग साधिका बहिनों ने अपने अपने अनुभव व्यक्त किए।कार्यक्रम में जिला यज्ञ प्रभारी सीमा शर्मा, कोषाध्यक्ष सरला चौबे, सुनीता नगाइच, रचना गुप्ता ,सुनीता अग्रवाल, सुषमा जैन, नीलम साहू, स्मिता राठौर, बबली सोनी, रेखा शर्मा ,निशा श्रीवास्तव ,सपना सेन, सुनीता कुशवाह, अनीता शाक्य ,उपस्थित रहे एवं प्रदीप चौबे विनोद शर्मा जी एवं अशोक त्रिवेदी जी द्वारा पौधे वितरण में पौधों की व्यवस्था की गई सभी भाइयों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।



