गांजे की तस्करी कर रहे 2 युवकों को पुलिस ने दबोचा

तस्करों से 11 किलो गांजा एवं मोटर सायकिल जप्त
जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। कुण्डम थाना प्रभारी प्रताप सिंह मरकाम से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि जबलपुर की तरफ से तीन लड़के पल्सर मोटर सायकल से अवैध मादक पदार्थ गांजा 2 बैग मे लेकर बेचने की फिराक में कुण्डम तरफ आ रहे हैं यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकडे जायेंगे। सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल दबिश दी गयी,ग्राम पड़रिया मेन के पास नाकेबंदी की गयी,जबलपुर तरफ से पल्सर मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 एनटी 3281 में तीन युवक 2 बैग लिखे कुण्डम तरफ आते दिखे, बाईक में पीछे बैठा युवक पुलिस को देखकर मोटर सायकल से उतरकर भाग गया 2 युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा गया



