अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्वराज माजदा की टक्कर से बाइक सवार 2 व्यक्ति की मौत

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। चरगवां थाना प्रभारी विनोद पाठक से मिली जानकारी अनुसार सुबह लगभग 7 बजे ग्राम बिछुआ में स्वराज माजदा क्रमांक एमपी 09 जीजी 1422 तथा मोटर सायकल में टक्कर होने की सूचना पर पहुॅची पुलिस द्वारा घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां महेन्द्र राय उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम बिजौरी ने बताया कि

आज वह अपनी फोर व्हीलर वाहन से बिजोरी से ग्राम सेमरा अपने निजी काम से जा रहा था बिछुआ तिराहा के पास पहुॅचा तो उसके आगे मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन एल 4990 से नीलेश नामदेव एवं किशोरी चौधरी दोनो निवासी बिजोरी के जबलपुर तरफ जा रहे थे नीलेश नामदेव मोटर सायकल चला रहा था किशोरी चोधरी पीछे बैठा था जैसे ही दोनों मोटर सायकल से सोनू तिवारी के मकान के सामने पहुॅचे तभी जबलपुर तरफ से आ रही स्वराज माजदा क्रमांक एमपी 09 जीजी 1422 का चालक राहुल ठाकुर तेज गति से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे नीलेश एवं किशोरी को गम्भीर चोटे आ गयीं तथा स्वराज माजदा वाहन सोनू तिवारी के मकान की वाउण्ड्रीवाल में घुस गया जिससे वाउण्ड्री वाल की दीवार टूट गयी, स्वराज माजदा वाहन के दीवार से टकराने के कारण चालक राहुल ठाकुर एवं क्लीनर को भी चोटें आ गईं हैं। स्वराज माजदा के चालक राहुल ठाकुर एवं कण्डेक्टर को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करया गया। नीलेश नामदेव उम्र 36 वर्ष तथा किशोरी चौधरी उम्र 29 वर्ष दोनो निवासी बिजोरी की एक्सिडेण्ट से आई चोटों के कारण मेडिकल कालेज में मृत्यु हो गयी पंचनामा कार्यवाही कर शवों को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच मे लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88