चौरसिया समाज जबलपुर का 34 वाँ प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। नवयुवक मंडल के उपाध्यक्ष अनिकेत चौरसिया ने बताया कि चौरसिया समाज जबलपुर का चौरसिया दिवस नाग पंचमी पर्व के उपलक्ष्य पर समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को शिक्षा में अभिरुचि जाग्रत करने व अन्य विधायो मे भी प्रोत्साहन करने के उद्देश से 34 वा गौरवशाली प्रतिभा सम्मान समारोह आगा चौक स्थित आशीर्वाद उत्सव में मुख्य अतिथि नव निर्वाचित महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक विनय सक्सेना, भाजपा अध्यक्ष जीएस ठाकुर, अखिल भारतीय आदर्श महासभा के अध्यक्ष गौरव चौरसिया, समाज अध्यक्ष योगेश चौरसिया, कार्यक्रम संयोजक राजेश चौरसिया, अखिल चौरसिया, प्रकाश चौरसिया, मधुसुदन मोदी, चंद्रकिशोर मोदी, नवयुवक मंडल अध्यक्ष राहुल चौरसिया, महिला मंडल अध्यक्ष कामना मोदी के द्वारा दीप प्रज्वलन, पूजन अर्चन कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर योगेश चौरसिया, राजेश चौरसिया, प्रकाश चौरसिया, एच. आर. चौरसिया, मधुसुदन मोदी, अखिल चौरसिया, चंद्रकिशोर मोदी, राहुल चौरसिया, कामना मोदी, रेखा चौरसिया, एड. रामू चौरसिया, राजू चौरसिया आर सी, अनिकेत चौरसिया, अभिषेक चौरसिया, रेशु चौरसिया आदि उपस्थित थे।



