भाजपा महापौर प्रत्याशी,डॉ जितेंद्र जामदार के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

जबलपुर दर्पण नप्र। विकसित शहर हो अपना साथ ही देश के अग्रणी शहरों में शामिल कराने के प्रयास में हम लगातार आगे बढ़ रहे है विकास का यह क्रम आपके आशीर्वाद से निरंतर जारी रहेगा, यह बात साँसद राकेश सिंह ने महापौर प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जामदार के समर्थन में सघन जनसंपर्क के दौरान कही। शहर का विकास करना भाजपा का संकल्प है इसके लिए हम प्रतिबद्ध है यह बात महापौर प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जामदार ने केंट विधानसभा के छत्रपति शिवाजी मंडल के वार्डो में जनसंपर्क के दौरान कही। डॉ जामदार ने केंट विधानसभा के रानी अवंतीबाई,रानी लक्ष्मीबाई एवँ सुभाषचंद्र बैनर्जी वार्ड में सघन जनसंपर्क किया इस दौरान माताओं बहनों बड़े बुजुर्गो के आशीर्वाद के साथ ही युवाओं का शहर के विकास के लिए समर्थन मिल रहा है। आने वाली 6 जुलाई को आपका अमूल्य मत भाजपा के प्रत्यशियो को देकर शहर के विकास में योगदान दे। इस दौरान न्यायालय परिसर में श्री जामदार ने किया जनसंपर्क – महापौर प्रत्याशी डॉ जामदार ने न्यायालय परिसर में कानूनविदों से संवाद स्थापित कर शहर विकास के संबंध में चर्चा की इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संस्कारधानी के अधिवक्ताओं के विधि ज्ञान की मिसालें जग जाहिर है, आप सभी हमारे शहर का गौरव हैं। नगर निगम चुनाव परिणाम में सेवा का अवसर मिलने पर अधिवक्ताओं के हितों में कार्य करने व्यापक कदम उठाए जाएंगे। विधि के जानकारों से मेरा निवेदन है कि, शहर विकास में भाजपा के महापौर प्रत्याशी एवं पार्षद प्रत्यशियो को वोट देकर विजयी बनाएं। इस दौरान नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर,एड विजय पांडे, एड सीएम तिवारी,एड लालू श्रीवास्तव,एड अक्षय नामदेव, एड रवि शर्मा,एड विपुलवर्धन जैन,एड महेंद्र प्रताप सिंह,एड मनमोहन चतुर्वेदी के साथ बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।




