जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
शिव भक्त कांवड़ियों ने किया केदारेश्वर महादेव का जलाभिषेक

जबलपुर दर्पण। गोड़वाना कांवड़ यात्रा समिति के तत्वाधान में शिवभक्त कांवड़ियों ने तिलवारा घाट से नर्मदा जल लेकर 8 किलोमीटर की पदयात्रा कर मेडिकल कालेज के सामने भगवान बदीनारायण शिखर स्थित केदारेश्वर गुफा में केदारेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। समाजसेवी मनीष कुररिया, डॉ. एच.पी.तिवारी,कमलेश यादव व श्रीराम पटेल ने मां नर्मदा का पूजन अर्चन कर कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया। मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से विवेक रंजन दुबे, सतीश रंजन दुबे व अजय तिवारी ने तिलक लगाकर कांवड़ियों का स्वागत किया। डॉ . एच पी .तिवारी द्वारा कांवड़ियों सहित समस्त श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।



