जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया आदिवासी दिवस

जबलपुर दर्पण। शहपुरा प्राचीन काल से ही जल,जंगल,जमीन की सेवा एवं संरक्षण में तत्पर आदिवासी समुदाय के समर्पण एवं प्रतिबद्धता को विश्व के सामने लाने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस दिसंबर 1994 में घोषित किया गया आदिवासी आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया जाता है। यह घटना उन उपलब्धियों और योगदानों को भी स्वीकार करती जो आदिवासी जनो के द्वारा पर्यावरण संरक्षण जैसे विश्व के मुद्दों को बेहतर बनाने के लिए करते हैं इसी उपलक्ष्य में अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संगठन के द्वारा शहपुरा कृषि उपज मंडी प्रांगण में विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस के अवसर पर स्थापित आदिवासियों के महानायक बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सादगी पूर्ण उत्साह पूर्वक विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस मनाया गया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं द्वारा सामाजिक एकता संस्कृति शिक्षा हक अधिकार एवं सामाजिक उत्थान के संबंध में अपनी अपनी बातें रखीं गई।जीवनलता कुड़ोपा, शकुंतला तेकाम,बिहारी परस्ते,धर्मवीर एवं अन्य आदिवासी जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88