407 वाहन से अवैध रेत परिवहन करते,वाहन सहित रेत जप्त:चालक गिरफ्तार वाहन मालिक फरार

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। ग्वारीघाट थाना प्रभारी श्रीमति भूमेश्वरी चौहान से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि ललपुर से एक 407 लोडिंग वाहन क्र एमपी 16 जीए 1191 का चालक नर्मदा नदी से चोरी छिपे अवैध रेत भरकर ग्वारीघाट तरफ आ रहा है।
सूचना पर रेत नाका ललपुर रोड पर दबिश दी गई जहा 407 लोडिंग वाहन आता दिखा जिसे रोककर चालक से नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम राजेश कोल उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम ललपुर नई बस्ती बताया तथा वाहन में लोड रेत के सम्बंध मे रॉयल्टी नहीं होना बताया वाहन मालिक का नाम सुनील यादव उर्फ सुन्नू निवासी ललपुर के कहने पर चोरी छिपे रेत लोड कर गोरखपुर ले जाना बताया आरोपी वाहन चालक से मय रेत के वाहन जप्त करते हुये वाहन चालक एवं वाहन मालिक के विरूद्ध धारा 379, 414, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर वाहन मालिक की तलाश की जा रही है।



