अज्ञात कारणों से 40 वर्षीय युवक की मौत:जांच में जुटी पुलिस
जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। पप्पू सिंह लोधी उम्र 37 वर्ष निवासी पाटन ने सूचना दी कि वह अपनी ससुराल पनागर
में रहकर बिसैंधी में उमेश सिंह ठाकुर की 10 एकड़ खेती सिकमी मे लेकर खेती कर रहा है प्रीतम केवट चौकीदार का काम करता था जो 24 घंटे खेत में रहता है।
आज सुबह उसे फोन करके बताया कि मेरा साथी कन्हैया केवट उम्र 40 वर्ष निवासी बिसैंधी पनागर खेत पर ही सो गया था और मैं अपने घर चला गया था सुबह खेत आकर देखा तो कन्हैया की मौत हो चुकी थी,सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। प्रारम्भिक पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि कन्हैया केवट रात्रि में बहुत अधिक शराब पिये हुआ था इसलिये वापस अपने घर नहीं गया था। उक्त मामले की जांच चल रही है।



