काली फिल्म की डायरेक्टर एवं तृणमूल कांग्रेस सांसद का जलाया पोस्टर

माँ काली का अपमान है 100 करोड़ हिंदुओं का अपमान
जबलपुर दर्पण। काली फिल्म की डायरेक्टर लीना मनिमेकलाई एवं तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के काली देवी पर आपत्तिजनक बयान के खिलाफ यादव कॉलोनी चौक पर भाजपा महानगर मंत्री रंजीत पटेल के नेतृत्व में काली डॉक्यूमेंट्री फिल्म की डायरेक्टर लीना मनिमेकलाई एवं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का पोस्टर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया ।
भाजपा महानगर मंत्री रंजीत पटेल ने कहा कि चुनाव आता है तो ममता जी शत चण्डी का पाठ करती है और उनकी सांसद माँ काली का अपमान करती है माँ क़ाली का अपमान यह 100 करोड़ हिंदुओं का अपमान है,ममता जी माफ़ी माँगो और अपनी सांसद को पार्टी से बाहर निकालो।फिल्म की डायरेक्टर लीना ने एवं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने हिंदुओं की धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाई है। हम देवी-देवताओं का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
सभी कार्यकर्ताओं ने माँग की है फिल्म की डायरेक्टर लीना मनिमेकलाई एवं तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा को हिंदू समाज से माफ़ी माँगे ओर सरकार इस आपत्तिजनक डाक्यूमेंट्री क्लिप पर तुरंत प्रतिबंध लगाये।
इस अवसर पर चन्द्रशेखर पटेल, आयुष चौबे, कमल सिंह, अनिकेत चौरसिया, आकाश गुप्ता ,मयंक मिश्रा , शरद पटेल, संजय दुबे ,राहुल मिश्रा, राहुल कनौजिया ,अंकुर जयसवाल, उमेश यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



