उमरिया दर्पण

पूर्वी पटेल ने रचा सफलता का इतिहास, 93.8% अंकों से बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

सतीश चौरसिया उमरियापान । मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) द्वारा बुधवार को कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिसमें क्षेत्र के विद्यार्थियों ने यउत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया । इसी क्रम में छात्रा पूर्वी पटेल ने शानदार सफलता हासिल करते हुए 93.8% (469/500) अंक प्राप्त किए और अपने परिवार व विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया । पूर्वी पटेल, पिता राजेंद्र प्रसाद पटेल एवं माता संगीता पटेल की सुपुत्री हैं । उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यह उपलब्धि हासिल करते हुए प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की ।
परिणाम का मुख्य विवरण
कुल अंक: 469 / 500
प्रतिशत: 93.8%
परिणाम: प्रथम श्रेणी
पूर्वी ने विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट अंक अर्जित किए, जिनमें गणित और सामाजिक विज्ञान में विशेष रूप से बेहतरीन प्रदर्शन रहा । शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ पूर्वी पटेल ने ‘पर्यावरण शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन’ विषय में भी A+ ग्रेड प्राप्त कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया है । पूर्वी की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88