मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आते ही शुभकामनाएं बधाईयों का दौर जारी,प्रदेश भर में छात्राओं ने किया टॉप


मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण। भोपाल प्रदेश में 10 वीं और 12 वीं के परीक्षा परिणाम में बेटियों ने बाजी मारी है। प्रदेश में दोनों क्लास की परीक्षाओं के विद्यार्थियों ने 16 साल का सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिया है। आप सभी को बता दें कि दसवीं में 73.42% विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण हुए हैं जबकि 12वीं में 77.8% विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। मध्य प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव ने बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आते ही सभी टॉपार्ष को बधाई दी है । साथ ही अलग-अलग जिलों से शासकीय स्कूलों के परीक्षा परिणाम सत प्रतिशत संतुष्ट पूर्ण आने पर माता-पिता एवं गुरुजनों के आशीर्वाद एवं सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई है। इन परीक्षा परिणाम आते ही 10वीं एवं 12वीं के सफल छात्रों और छात्र के चेहरे पर मंद मंद मुस्कान एवं सफलता की खुशी झलक रही थी। सिहोरा नगर के सीएम राइस संदीपनी स्कूल पंडित विष्णु दत्त विद्यालय की कक्षा दसवीं की छात्रा श्वेता सैन पिता सत्येंद्र सैन ने बताया कि मेरी बेटी ने लगन और मेहनत के साथ उसने दसवीं की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए दिए अंकों में से 450 अंक हासिल कर 92% प्रतिशत से परीक्षा उत्तीर्ण की हैं। सिहोरा नगर एवं सैन समाज का नाम रोशन किया है।


