एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में CFI मॉडल स्कूल उमरियापान के छात्रों ने मारी बाजी शुभी चौरसिया बनीं टॉपर

सतीश चौरसिया उमरियापान । माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की कक्षा 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है । स्थानीय प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान CFI मॉडल स्कूल, उमरियापान के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं ।
टॉपर्स ने बढ़ाया स्कूल का गौरव
जारी परिणाम के अनुसार, छात्रा शुभी चौरसिया ने 90.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया । वहीं लक्ष्मी कुर्मी ने 89.6% अंकों के साथ द्वितीय एवं अक्षत चौरसिया ने 88.8% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
हर संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन
विद्यालय के विभिन्न संकायों में भी विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया—
गणित/बायो संकाय: शुभी चौरसिया (90.6%) के साथ अक्राति द्विवेदी (87.8%) एवं ओम ज्योतिषी (87.4%) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए ।
कॉमर्स संकाय: अक्षत चौरसिया ने 88.8% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आदित्य कुमार पटेल ने 73.6% अंक अर्जित किए ।
कला संकाय: लक्ष्मी कुर्मी ने 89.6% अंक प्राप्त कर संकाय में शीर्ष स्थान हासिल किया ।
विद्यालय की प्राचार्य अंजली जैकप ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है । उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सफल विद्यार्थियों के घरों में खुशी की लहर दौड़ गई है । क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा विद्यार्थियों को लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं । विद्यालय परिवार ने भी सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।



