बिजली सेक्टर की महत्वपूर्ण जानकारी का विद्युत समंक विमोचित
जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ता की संख्या 1 करोड़ 23 लाख है, प्रति व्यक्ति विद्युत खपत 1008 किलोवाट प्रति घंटा से बढ़ कर 1032 किलोवाट प्रति घंटा हो गई है। मध्यप्रदेश की उपलब्ध उत्पादन क्षमता वर्ष 2021-22 में बढ़ कर 21615 मेगावाट हो गई। मध्यप्रदेश के विद्युत सेक्टर की इस तरह की जानकारियों व नवीनतम आंकड़ों से परिपूर्ण प्रमुख विद्युत समंक 2022 का पिछले दिनों मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी ने विमोचन किया। विद्युत उत्पादन, उपलब्धता, ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन के नवीनतम आंकड़ों से समाहित बारह पृष्ठीय प्रमुख विद्युत समंक 2022 का प्रकाशन एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के स्टेट प्लानिंग सेल ने किया है। पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक श्री एफ. के. मेश्राम पावर मैनेजमेंट ने प्रमुख विद्युत समंक को विमोचन हेतु प्रस्तुत किया।


