फरार आरोपी पुलिस प्रशासन को खुलेआम दे रहा चुनौती:अयोध्या में जन्मदिन की फोटो वायरल
जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। फरार आरोपी अमित खंपरिया एक बार फिर शहर में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। शहीद सम्मान समिति नामक व्हाट्सएप ग्रुप के संचालक अमित खंपरिया अपने ही व्हाट्सएप ग्रुप मैं पुलिस और प्रशासन को धमकी दे रहा हैं कि पकड़ सको तो पकड़ लो। व्हाट्सएप ग्रुप के स्क्रीनशॉट मैं अपने आप को महिमा-मंडित करते हुए देखा जा सकता है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अमित खंपरिया शहीदों के नाम पर राजनीति चमकाते रहे है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में आपराधिक मामले दर्ज होने के बाद भी एक प्रतिष्ठित नागरिक की तरह व्यवहार करने वाले आराेपी ने हाईकोर्ट में पिटीशन दायर कर शहर में चर्चा का विषय बना हैं। पिटीशन में आरोपी की कंपनी ने प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन, आईजी, एसपी तथा अन्य अधिकारियों को पार्टी बनाया है। कई मामलों का फरार अपराधी सोशल मीडिया में अपनी ही फोटो डालकर सीधे गृहमंत्री को चैलेंज कर रहा है अपनी स्वयं की लोकेशन भी बता रहा है कि पकड़ सको तो पकड़ लो और जबलपुर पुलिस आज तक फरार आरोपी को नहीं पकड़ पाई।
2017 में उत्तर-मध्य विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ा था जिसमें उसे मात्र 126 वोट मिले थे। खम्परिया की झूठी शान का आईना जनता ने दिखा दिय था। इसके साथ ही अपने आपको हिन्दूवादी बताने वाला आरोपी एक विशेष समुदाय के गेंगस्टर का पार्टनर भी रहा है यह बात पुलिस प्रशासन भी जानता है और जनता भी।
सूत्र बताते हैं कि फरार अमित खम्परिया ने अपनी ऊंचे रसूख के चलते गृहमंत्री से फोन करवा दिया है अब जबलपुर या उमरिया पुलिस उसका कुछ नहीं कर सकती। 80 वर्ष के बुजुर्ग व्यक्ति के साथ बंद कमरे में खम्परिया एवं उसके बंदूकधारियों ने बंधक बनाया था और दो करोड रूपये की धोखाधड़ी की थी,उस मामले में भी फरार है। उमरिया जिला सत्र न्यायालय ने हत्या के मामले में खम्परिया को फरार घोषित किया गया है, साथ ही उमरिया सत्र न्यायालय ने खम्परिया द्वारा झूठे मेडिकल रिपोर्ट के संदेह में न्यायालय द्वारा सर्टिफिकेट की जांच के लिए संजीवनी नगर थाना को पत्र लिखा, साथ ही सरकारी अधिकारी को धमकी देने और अपने पिता की जगह दूसरे आरोपी को न्यायालय में पेश करवाने जैसे गंभीर अपराधों में आरोपी कुछ माहिनों से फरार चल रहा है। आरोपी व उसके साथ फरार आरोपियों को पुलिस प्रशासन कब तक गिरफ्तार करता है यह विचारणीय प्रश्न है।
गृह सचिव,आईजी एसपी जबलपुर एवं अन्य के खिलाफ हाईकोर्ट में लगाई है पिटीशन।
फरार आरोपी अमित खम्परिया ने गृह सचिव,आईजी एसपी जबलपुर एवं अन्य के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट पिटीशन लगाई है आरोपी खम्परिया खुद ही आरोपी होने के बावजूद हाईकोर्ट में अपने आपको साहूकार बता रहा है, जबकि उसके ऊपर प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्जनों अपराध दर्ज है। जिसमें पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।



