प्रेम प्रचारिणी सभा ने मनाया श्री कृष्णा जन्मोत्सव
जबलपुर दर्पण। राम मंदिर जीसीएफ एस्टेट में प्रेम प्रचारिणी सभा द्वारा परंपरागत तरीके से कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। सभा के प्रबंधन में विगत 83 वर्षों से जीसीएफ स्टेट स्थित राम मंदिर में कोरोना संक्रमण के कारण 2 वर्षों बाद धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव परंपरागत रूप से मनाया। महोत्सव का मुख्य आकर्षण कृष्ण भगवान की झांकी रही झांकी का अनावरण तो गाड़ी निर्माणी के महाप्रबंधक दीपक गुप्ता सह परिवार द्वारा किया। पूर्व के विधायक लखन घनघोरिया भी आयोजन स्थल पर उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं के बच्चों ने मेला प्रांगण में स्थित विभिन्न झूलों तथा खाद्य सामग्रियों का भी लुत्फ उठाया कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवियों कर्मचारी नेताओं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सहवाग किया प्रेम प्रचारिणी सभा के सभी पदाधिकारियों ने जबलपुर के समस्त श्रद्धालु जनो शेरा मंदिर स्थित तीन दिवसीय जन्मोत्सव मैं पधार कर पुण्य लाभ अर्जित करने का निवेदन किया।



