कार सवार ने 57 वर्षीय बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट:कार चालक फरार
जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। मेडिकल कॉलेज में एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मृत्यु होने की सूचना पर पहुॅची ग्वारीघाट पुलिस को रविन्द्र कुमार अग्रवाल उम्र 60 वर्ष निवासी कंचनपुर अधारताल ने बताया कि वह अपने भाई रामनारायण अग्रवाल उम्र 57 वर्ष के साथ कंचनपुर अधारताल में किराये के मकान में रहता था फिर मकान खाली कर एक वर्ष से सिद्धघाट ग्वारीघाट नर्मदा जी किनारे रहकर भरण पोषण करता हुं। रात को दरोगाघाट से भंडारा खाकर आया तब पटैल चाय वाला एवं अन्य लोग बताये कि कोई कार वाला तुम्हारे भाई रामनारायण का एक्सीडेण्ट कर भाग गया रामनारायण आगे पड़ा है,उसने तुरंत जाकर देखा भाई के दोनों पैर हाथ कमर, गर्दन एवं शरीर में चोटे थी सांस चल रही थी वह भाई को एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज लेकर गया जहां डाक्टर ने चैक कर भाई को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया गया।



