जिले भर के उचित मूल्य की दुकानों में अन्न उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अन्न उत्सव मनाने की तैयारी को लेकर अंचलों में दिखा प्रचार प्रसार का अभाव।
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत जिले भर के हजारों परिवारों को कल शनिवार सात अगस्त को निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया गया।गौरतलब है कि योजना आगामी महीनों तक जारी रहेगी, जहां प्रत्येक पात्र परिवार को हर महीने 5 किलो अनाज के हिसाब से निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। बताया गया कि कल जिलेभर में उचित मूल्य की दुकानों मैं अन्न उत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां दर्जनों उचित मूल्य की दुकानों में उत्सव को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थी, जहां पात्र परिवारों को राशन से भरा थैला का वितरण किया गया। उचित मूल्य की दुकानों से हितग्राही अनाज से भरा थैला पाकर उनके चेहरे में खुशी साफ दिखाई दे रही थी। अन्न उत्सव की तैयारी को लेकर विभागीय अमला भी मुस्तैद नजर आया और विभागीय निगरानी में हितग्राहियों को उचित मूल्य की दुकानों से राशन का वितरण करवाया गया। जिले में अन्न उत्सव को लेकर समनापुर, शहपुरा, करंजिया, शाहपुर,समनापुर,मेहंदवानी सहित अंचलों मैं भी अन्न उत्सव को लेकर व्यापक स्तर पर दुकानों में तैयारी की गई थी। उचित मूल्य की दुकानों से हितग्राहियों को राशन से भरा थैला वितरण किया गया, अनाज से भरा थैला पाकर हितग्राहियों के चेहरे में भी खुशी दिखाई दे रही थी।
– ग्रामीण अंचलों में दिखा प्रचार प्रसार का अभाव।
कल शनिवार 7 जुलाई को जिले भर में जहां अन्न उत्सव की तैयारी को लेकर उचित मूल्य की दुकानों में तैयारियां बखूबी की गई थी, लेकिन कम संख्या में हितग्राहियों को खाद्यान्न का वितरण किया गया। गौरतलब है कि खाद्यान्न वितरण करने के लिए उपलब्ध थैला सीमित संख्या में होने के चलते कुछ लोगों को ही खाद्यान्न का वितरण किया जा सका। आरोप है कि जिले के अधिकांश ग्रामीण अंचलों में अन्न उत्सव को लेकर प्रचार प्रसार का अभाव बना रहा, अधिकतर लोगों को कार्यक्रम के बारे में पता ही नहीं हुई। आरोप है कि प्रचार प्रसार करने के लिए गांव में मुनादी, अखबारों में विज्ञापन सहित अन्य माध्यमों से जन जागरूकता लाने के लिए जिम्मेदारों ने कोई ठोस पहल नहीं की, जिससे अधिकांश लोगों को कार्यक्रमों के बारे में पता ही नहीं चल पाया। लोगों ने सीमित संख्या में किए गए खाद्यान्न वितरण के बाद कुछ लोगों ने आपत्ति भी जताई है। जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बुड़रूखी गांव में स्थित उचित मूल्य की दुकान से हितग्राही को राशन से भरा थैला मुख्य अतिथि फूल सिंह राठौर की मौजूदगी में वितरण किया गया। उचित मूल्य की दुकान बुड़रूखी में खाद्यान्न से भरा थैला पाकर हितग्राहियों के चेहरे में खुशी दिखाई दे रही थी। वितरण कार्यक्रम के दौरान नोडल अधिकारी संतोषी धुर्वे, ग्राम पंचायत सचिव त्रिलोक सिंह मोहारी, मुख्य अतिथि फूल सिंह राठौर, विक्रेता सरस्वती बाई ठाकुर,प्रबंधक छोटी बाई ठाकुर, समिति सचिव श्यामवती ठाकुर, समिति उपसचिव पुष्पा बाई ठाकुर, समिति उपाध्यक्ष कीर्ति बाई ठाकुर सहित अन्य समिति के सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।



