अज्ञात वाहन ने गाइड को टक्कर मारकर उतारा मौत के घाट:अज्ञात वाहन की सरगर्मी से तलाश जारी

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। कटंगी बाईपास से सूरतलाई रोड़ पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। माढ़ोताल थाना प्रभारी रीना पाण्डेय शर्मा से मिली जानकारी अनुसार राहगीरों ने सूचना दी की ट्रक में गाइड का काम करने वाले व्यक्ति को कटंगी बाईपास से कुछ ही दूरी पर सूरतलाई रोड़ में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर भाग गया, टक्कर लगने से उक्त व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई आस पास के राहगीरों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह गुबरा का रहने वाला है। फिलहाल माढ़ोताल पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही करते हुए मृतक के शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए अज्ञात वाहन की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।



