जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रौद्योगिकी और उच्च प्रबंधन के साथ होगा नगर विकास

जबलपुर दर्पण। इंस्टीट्युशन ऑफ इंजीनियर्स लोकल सेंटर जबलपुर ,इंजीनियरिंग कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन ,प्रैक्टिसिंग इंजीनियर एसोसिएशन एवं इंस्टिट्यूशन ऑफ रिवर्स के संयुक्त तत्वाधान में प्रौद्योगिकी और प्रबंधन के साथ नगरपालिका सेवाओं का सुदृढ़ीकरण विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम जबलपुर के अध्यक्ष श्री रिंकू विज के प्रतिनिधि कमलेश अग्रवाल उपस्थित थे।
अपने मुख्य अतिथि भाषण में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने आश्वस्त किया कि सभी प्रबुद्ध जनों के सुझाव को नगर निगम शहर के विकास कार्यों में सम्मिलित करेगा उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी और उच्च प्रबंधन के सहारे आने वाले 5 सालों में हम यह कोशिश करेंगे कि ज्यादा से ज्यादा घरों में नर्मदा का पानी पहुंचे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके और शहर के हर एक वार्ड में हेल्थ क्लीनिक खोला जा सके उन्होंने कहा कि नगर निगम शास्त्री ब्रिज का चौड़ीकरण न करके छोटी लाइन फाटक से लेकर नवभारत प्रेस तक शास्त्री ब्रिज के ऊपर से एक नए ब्रिज का निर्माण करवाने की योजना तैयार की है जिसकी स्वीकृति भी सरकार से प्राप्त हो चुकी है जिससे कि यातायात का लोड भी कम हो जाएगा। कार्यक्रम में इंस्टीटूशन ऑफ़ इंजीनियर्स (इंडिया) के अन्य सदस्यों में इंजी. राकेश राठौर काउन्सिल मेम्बर, डाँ. संजय वर्मा, इंजीनियर रमण मेहता इंजीनियर विनोद बिरथरे इंजीनियर डीसी जैन इंजीनियर एसएस पंवार इंजीनियर मनीष दुबे इंजीनियर बाजपेई एवं अन्य सदस्य व् अभियंतागण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88