व्हाट्स पर सट्टा खेलने का ग्रुप बनाकर:सट्टा लिखते 3 सटोरिये को पुलिस ने दबोचा
जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। गोरखपुर थाना प्रभारी एसपीएस. बघेल से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर की सूचना पर महर्षि स्कूल के सामने बनी दुकानों के सामने कुछ व्यक्ति बैठ कर मोबाइल पर सट्टा पट्टी का हिसाब किताब कर रहे है। पुलिस टीम द्वारा एक युवक एवं 2 व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिन्होंने अपना नाम आकाश उर्फ शनी खत्री जो मोबाईल फोन एवं नगद 7 हजार 900 रूपये रखे मिला, भारत मेघवानी जो मोबाईल एवं नगद 2 हजार 700 रूपये रखे मिला तथा तीसरे ने अपना नाम तरूण दरियानीजो मोबाईल एवं नगद 1 हजार 820 रूपये रखे मिला। तीनो के मोबाईल पर सट्टा पट्टी एवं सट्टे के रूपयों का लेखा जोखा मिला तीनों सटोरियों द्वारा व्हाटसएप के माध्यम से ग्रुप बना कर सट्टा खिलाया जाना पाये जाने पर तीनों से 3 मोबाईल एवं नगद 12 हजार 420 रूपये जप्त करते हुये तीनों सटोरियों कें विरूद्ध प्रथक-प्रथक धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।



