छिंदवाड़ा दर्पण

केंद्र–राज्य तालमेल में वृद्धि होगी : सांसद बंटी विवेक साहू

छिन्दवाड़ा जबलपुर दर्पण । लोक हित में एक राष्ट्र-एक चुनाव के बहुआयामी सकारात्मक परिणाम के परिपेक्ष्य में सांसद बंटी विवेक साहू के संयोजन में शनिवार को सिवनी प्राणमोती स्थित पूजा शिवी लॉन में एक राष्ट्र-एक चुनाव, राष्ट्रव्यापी विचार एवं परार्मश सम्मेलन दों भागों में आयोजित किया गया। इस दौरान सम्मेलन में उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश रोहित आर्या प्रमुख वक्ता रहे। शाम को आयोजित परार्मश सम्मेलन में उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद कॉलेजों के प्रोफेसर, शिक्षाविद, इंजीनियर्स, अधिवक्तागण, सेवानिवृत वरिष्ठजन, प्रमुख उद्योगपति, लोहा व सीमेंट व्यवसायी संगठन, गाँधीगंज व्यवसायी एवं अनाज व्यवसायी संग, समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारीगण, रोटरी, लायंस क्लब, नेमा दर्पण फाउंडेशन, समाजसेवी, डॉक्टर, प्रमुख संगठनों के पदाधिकारीं एवं प्रबुद्धजन को एक राष्ट्र एक चुनाव के लाभ गिनाए।
उन्होंने कहा कि इसके लागू होने से क्षेत्रिय और स्थानीय मुद्दों से हटकर दीर्घकालीन योजनाओं पर फोकस हो सकेगा। शाम को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यवसायी एवं उद्योगपति सुरेश अग्रवाल ने करते हुए सम्मेलन में मौजूद प्रबुध्दजनों को एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर अपने सुझाव बताये। वहीं पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने भी इसके लागू होने के बाद होने वाले फायदे और लाभ पर विस्तार से प्रकाश डाला।
पूर्व न्यायाधीश रोहित आर्या ने गिनाए लाभ
इस अवसर पर पूर्व न्यायाधीश रोहित आर्या ने शाम को आयोजित परार्मश सम्मेलन में प्रबुद्धजनों को इसके लाभ गिनाए। उन्होने कहा कि इसके लागु होने से बार-बार सरकार बदलने की संभावनाएं कम हो सकेगी। सरकारें बिना चुनावी बाधाओं के आर्थिक विकास पर ध्यान दे सकेगी, साथ ही धन और बाहुबल का दूरूपयोग कम होगा। लगातार चुनावी प्रक्रिया से नीति निर्माण में देरी नहीं होगी। चुनावी सुरक्षा, लॉजिस्टिक्स और प्रशासनिक खर्चों में कमी आएगी। बार-बार आचार संहिता लागू होने से बच सकेंगे। लगातार चुनावों से होने वाले निति निर्माण में रूकावट खत्म होगी। सुरक्षा बलों और सरकारी मशीनरी का सही इस्तेमाल हो सकेगा।
सांसद बंटी विवेक साहू ने बताएं एक राष्ट्र एक चुनाव के फायदे
एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर राष्ट्रव्यापी विचार व परामर्श सम्मेलन के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने सम्मेलन में मौजूद प्रबुद्धजनों को इसके फायदे गिनाएं। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसके लागू होने से केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल हो सकेगा। इससे जहा सरकारी कर्मचारियों का सही उपयोग हो सकेगा वही बार-बार चुनावी ड्यूटी से उनका ध्यान भंग नहीं होगा। दीर्घकालीन विकास पर ध्यान केंद्रित किया जा सकेगा। पूरे देश में एक समान चुनाव प्रणाली लागू हो सकेगी। बार-बार चुनाव प्रचार की जरूरत नहीं पड़ेगी। राज्यों में राजनीतिक अस्थिरता कम होगी।
दो चरणों में हुआ एक राष्ट्र एक चुनाव परार्मश सम्मेलन
उल्लेखनीय है कि सिवनी प्राणमोती स्थित पूजा शिवी लॉन में शनिवार को आयोजित उक्त सम्मेलन दों भागों में आयोजित किया गया। जिसके तहत दोपहर 1 बजें से छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा जिले के जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच एवं उपसरपंच प्रमुख रूप से शामिल हुये। वही शाम 7ः00 बजें से कॉलेजों के प्रोफेसर, शिक्षाविद, इंजीनियर्स, अधिवक्तागण, सेवानिवृत वरिष्ठजन, प्रमुख उद्योगपति, लोहा व सीमेंट व्यवसायी संगठन, गाँधीगंज व्यवसायी एवं अनाज व्यवसायी संग, समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारीगण, रोटरी, लायंस क्लब, नेमा दर्पण फाउंडेशन, समाजसेवी, डॉक्टर, प्रमुख संगठनों के पदाधिकारीं एवं प्रबुद्धजन प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के दौरान यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
शाम को आयोजित कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडी अध्यक्ष नरेश साहू ने किया। कार्यक्रम के समन्वयक समाजसेवी प्रभुनारायण नेमा रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन मण्डल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने व्यक्त किया। सम्मेलन में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता टीकाराम चंद्रवंशी, परमजित विज, दारा जुनेजा, अनिल राय, जागेन्द्र अल्डक, संतोष पटेल, राजू नरोटे, रिजवान कुरैशी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गरीमा दामोदर, मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, सौरभ ठाकुर, शशांक चंदेल, ईश्वरी प्रसाद चौरसिया, शिवकुमार गुप्ता, डॉ अनुराग माथुर, डॉ योगेश चौरसिया, डॉ गगन कोल्हे, डॉ रवि टंडेकर, डॉ कृष्णा हरजनी, डॉ हितेश मिश्रा, डॉ भोला यादव, श्रीमती शोभा मोइत्रा, गोविंद चौरसिया, उमेश अग्रवाल, प्रतीक शुक्ला, सुरेंद्र जैन, अशोक संचेती, गोपाल नेमा, महेश चांडक, शरद पनपालिया, सतीश मिश्रा, एसडी तिवारी, एडवोकेट मुकल सोनी, एडवोकेट नंदू साहू, डीके नागरकर, जे पी त्रिपाठी, एडवोकेट रनेश नेमा, हरनाम सिंग बट्टी, सुरेश मघवानी, मिलाप सिंग चौहान, रामकुमार सोनी, अतुल महेश्वरी, अखिलेश नेमा सहित अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88