अंरर्राष्ट्रीय दर्पणजबलपुर दर्पणज्योतिष दर्पणमध्य प्रदेश

बहुत जल्द भव्य राममंदिर निर्माण आरंभ होगा: जगतगुरु स्वामी राघवदेवाचार्य जी

जबलपुर। बहुप्रतीक्षित राममंदिर ट्रस्ट की घोषणा होने के बाद राममंदिर का निर्माण बहुत जल्द ही आरंभ हो जाएगा। रामलला बहुत जल्द अपने भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित होंगे। अखिल भारतीय पंच श्री दिगम्बर अनी अखाड़ा के जगतगुरु स्वामी राघवदेवाचार्य जी का। जबलपुर दर्पण के सिटी रिपोर्टर दीपक तिवारी से निज निवास पर बात करते हुए स्वामी राघवदेवाचार्य ने कहा कि ट्रस्ट का गठन कर सरकार ने मंदिर के निर्माण की ओर सकारात्मक कदम बढ़ाया है। प्रभू श्रीराम केवल भारत ही नहीं पूरे विश्व के आराध्य है। सदियों के संघर्ष, बलिदान और प्रतीक्षा के बाद माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। निश्चय ही अत्यंत खुशी और हर्ष का विषय है की बहुत जल्द प्रभु श्री राम अपने भक्तों को अपने दरबार में दर्शन दिया करेंगे। सी ए आर एन आर सी के विरोध के संबंध में बोलते हुए राघव देवाचार्य ने कहा कि यह कानून किसी को नागरिकता देने का कानून है ना की नागरिकता लेने का। लोग भ्रम में आकर इसका विरोध कर रहे है। हमारे देश के नागरिकता कानून में नागरिकता देने के जो प्रावधान हैं वह पूर्व व और वैसे ही हैं। नागरिकता कानून में सरकार द्वारा लाया गया यह संशोधन हमारे पड़ोसी मुल्कों पाकिस्तान बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धर्म के आधार पर प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को यह कानून उन्हें इस देश की नागरिकता देता है। यानी नागरिकता कानून में पहले से जो प्रावधान दूसरे देशों के नागरिकों को नागरिकता देने का है वह यथावत बना हुआ है और उस कानून के तहत सभी नागरिकों को बराबर नागरिकता दी जाती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88