खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र होगा निराकरण :राकेश सिंह

शहर के सभी व्यापारी संघों के साथ मिलकर क्षेत्र के सांसद राकेश सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में की चर्चा

जबलपुर। कोरोना की वैश्विक महामारी से जहां पूरा विश्व त्राहि-त्राहि कर रहा है और अपने लोगों की जान बचाने के लिए हर देश की सरकार भरसक प्रयास कर रही है। वहीं इस दौरान पूरी दुनिया में आर्थिक गतिविधियों पर लगभग ताला लगा हुआ है। जिसके चलते सबसे ज्यादा नुकसान बाजार और व्यापारी बंधुओं को हो रहा है। जिसे लेकर व्यापारी बंधुओं में चिंता भी है शहर के सभी व्यापारी संघों के साथ मिलकर क्षेत्र के सांसद राकेश सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की और उनके सुझाव लिए। साथ ही उनके समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि आगे भी उनके सुझावों के लिए वे संपर्क करेंगे।आज विश्व के सभी देश कोरोनावायरस के संक्रमण की चपेट में है, इस पर काबू करने के लिए लॉकडाउन का सहारा लिया जा रहा है और इसी वजह से जिले में भी लॉकडाउन है, इसी को ध्यान में रखकर भाजपा साँसद श्री राकेश सिंह ने सोमवार को जबलपुर के व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत चर्चा की।

साँसद श्री सिंह ने बताया कि अधिकाशतः व्यापारी बंधुओं द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिये गए, उन समस्त सुझावों और व्यापरियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराने के लिए उन्हें आश्वस्त किया।
श्री सिंह ने कहा मेरा प्रयास रहेगा कि आगामी समय मे आप सभी व्यापारी बंधुओं से पुनः संपर्क कर आपके अन्य सुझावों को भी ले सकूँ | इस महामारी मे आप सभी व्यापारी बंधुओं के लगातार सहयोग के लिए, में आप सभी का अभिनंदन करता हूँ। |इस चर्चा में मुख्य रूप से महकौशल चेंबर्स ऑफ कॉमर्स, अनाज-तिलहन व्यापरी संघ, रेडीमेड गार्मेंट्स, कृषि उपकरण एवं सामग्री, जबलपुर सराफा एसोसिएशन, टिम्बर एसोसिएशन, पेट्रोल-डीजल एसोसिएशन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, लघु भारती उद्योग महकौशल संभाग के साथ ही अन्य व्यापारी संगठन भी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88